फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद दुकानों पर छापा मारा, 21 नमूने भरे

Tue, 27 Jan 2015 05:33 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर कृषि विभाग के अधिकारियों की तीन टीमों ने कई ब्लाक क्षेत्रों में खाद दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान टीमों ने फास्फेटिक खादों के 21 नमूने भरे। इन नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. शिवकुमार केसरी ने नकहा क्षेत्र की खाद दुकानों पर छापा मारा और फास्फेटिक खादों के सात नमूने लिए। जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह ने लखीमपुर और फूलबेहड़ क्षेत्र में दुकानों पर छापे मारे जिसमें उन्होंने 11 नमूने भरे। इसी तरह भूमि संरक्षण अधिकारी (गोमती) धीरेंद्र चौधरी ने बांकेगंज और गोला क्षेत्र में खाद दुकानों पर छापे मारे। इस दौरान उन्होंने तीन दुकानों से खाद के नमूने भरे। जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि रबी सीजन में गुणवत्तापरक खाद आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें