फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने कई लोगों को दी आर्थिक मदद

Mon, 03 Aug 2015 10:50 PM IST
बांकेगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के दौरे पर निकले विधायक रोमी साहनी ने क्षेत्रीय जनता का दुख-दर्द सुनने के साथ ही लोगों को आर्थिक मदद दी। ग्रामीणों ने उनसे मदद पाकर उन्हें धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

पलिया विधायक रोमी साहनी ने बांकेगंज क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों का भ्रमण किया। इस बीच विधायक रोमी साहनी ग्राम नगरिया पहुंचे वहां आर्थिक रूप से कमजोर महिला संजू देवी और बीमार अवधेश को इलाज के लिए पांच-पांच हजार रुपये नकद आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही ग्रामीण हरिश्चंद्र का आवास बनवाने का वादा किया। इसके बाद विधायक ग्राम कलीमपुर पहुंचे, जहां पैसे के अभाव में इलाज नहीं करा पा रही पम्मी देवी को डॉक्टर के पास ले जाकर उसका इलाज शुरू कराया। साथ ही उसके इलाज का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली। इसके बाद विधायक ग्राम रोशन नगर पहुंचे जहां बीमारी से परेशान ग्रामीण इसरार को दो हजार रुपये की मदद दी। कई गांवों में मजदूरों, ठेलिया चालकों और आर्थिक तौर पर बेहद कमजोर ग्रामीणों की पढ़ने में मेधावी लड़कियों ने घेर लिया। उनके पास स्कूल फीस देने के पैसे नहीं थे, विधायक ने करीब एक दर्जन बेटियों की स्कूल फीस देकर उनसे मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही। इस मौके पर नगरिया प्रधानपति संजीव वर्मा, ईश्वरदीन, हरिश्चंद्र, अनुपम वाजपेयी, संजीव जायसवाल, विनय पांडे, बेबी गुप्ता सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें