फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 फुट से अधिक न हों ताजिये, पुराने रूट से ही निकलें : सीओ

Sun, 29 Jun 2025 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में शामिल अ​धिकारी व अन्य लोग। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। मोहर्रम को लेकर पलिया कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। सीओ यादवेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि सभी लोग मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और सौहार्दपूर्ण तरीके से आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करें। उन्होंने कहा कि सभी ताजिएदार ध्यान रखें की ताजियों की ऊंचाई 12 फिट से अधिक न हो और जुलूस के दौरान कोई भी शस्त्र-अस्त्र का प्रयोग न किया जाए।
विज्ञापन

कहा कि सभी लोग हर साल की तरह शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकालने में प्रशासन का सहयोग करें और किसी पर बेवजह की टीका टिप्पणी भी न करें। ताजियों को पुराने रूटों पर होते हुए ही निकालें और कोई नई परंपरा का संचालन न करें, जिससे किसी को भी दिक्कतें हों। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने कहा कि अगर कोई भी शांतिभंग करने की कोशिश करता है तो पुलिस उसपर सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। ऐसे में जिम्मेदार लोग आगे आएं और प्रशासन की मदद करते हुए शांतिपूर्ण जुलूस और पर्व को निपटाने में सहयोग करें। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, ताजियेदार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें