धौरहरा कोतवाली में पीस कमेटी बैठक करते सीओ और एसडीएम-संवाद
धौरहरा। मोहर्रम त्योहार को लेकर कोतवाली में पीस कमेटी बैठक का आयोजन सीओ और एसडीएम की अध्यक्षता में किया गया। जहां मोहर्रम से संबंधित शिकायतों के निदान के लिए टीमें गठित कर गांवों में भेजा गया। एसडीएम ने बताया कि 15 फिट से ऊंचे ताजिये जुलूस में ताजिएदार न लाएं।
धौरहरा कोतवाली में मोहर्रम के त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई। बैठक में उपस्थित ताजिएदारों ने मोहर्रम से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। टेकीकुंडा गांव के ताजिएदारों ने बताया पुलिया न होने से ताजिए एक खेत से निकालते हैं, इससे विवाद उत्पन्न होता है। जिस पर एसडीएम ने बीडीओ रमियाबेहड़ को जल्द पुलिया निर्माण के लिए कहा। कुम्हेना, महराजनगर सिसैया, नयागांव में जुलूस के रास्ते को लेकर विवाद की शिकायत आई। इस पर सीओ शमशेर बहादुर सिंह और एसडीएम राजेश कुमार ने राजस्व टीम, पुलिस भेजकर निस्तारण कराने को कहा।
एसडीएम राजेश कुमार ने कहा ताजिएदार सुनिश्चित करें कि जुलूस में 15 फिट से बड़े ताजिए न लाएं। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा, तहसीलदार आदित्य विशाल, चेयरमैन धौरहरा नफीस खां प्रधान नरेंद्र वर्मा, प्रधान जाबिर आदि लोग माैजूद रहे। संवाद