फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले के विवाद में चलीं तलवारें

विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया। थाना ईसानगर क्षेत्र के खमरिया चौकी अंतर्गत आने वाले गांव लाखुन में नाले के विवाद के चलते शुक्रवार की देर रात संघर्ष हो गया। धारदार हथियार से लैस एक पक्ष पड़ोस के घर में घुस गया और ताबड़तोड़ वार कर एक ही परिवार के चार लोगों को घायल कर दिया। दो की हालत गंभीर है। मामला दो समुदायों से जुड़ा देख पुलिस ने शनिवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पीड़ित मेवालाल के पुत्र अंकित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पड़ोसी उस्मान के साथ नाले के पानी को लेकर विवाद था। इसी बात को लेकर रंजिश मानते हुए गांव के ही आरोपी उस्मान, चुन्ना, मुन्ना, सहरार, चांद, पप्पू व छोटू तलवार, बांका और लाठी डंडों से लैस होकर घर में घुस गए और परिवार वालों पर ताबड़तोड़ वार करने लगे।
अंकित ने बताया कि आरोपियों के हमले में उसके पिता मेवावाल व भाई को गंभीर चोटें आई हैं। अंकित ने बताया कि उनके सामने ही सहरार ने पिता मेवालाल पर तलवार से हमला कर दिया, जबकि मुन्ना ने बांके से भाई राजेश के पैर पर वार कर घायल कर दिया। इसके बाद उस्मान ने छोटे भाई रामू के सीने पर चाकू से वार किया।
विज्ञापन

वह भी गंभीर घायल हो गया। अन्य लोगों ने लाठी डंडों से पीटा। अंकित ने बताया कि गंभीर घायल पिता मेवालाल और भाई रामू का लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया जा रहा है, जबकि भाई राजेश व अंकित की पत्नी का सीएचसी में इलाज किया जा रहा है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए देर एसपी संजीव सुमन के निर्देश पर एएसपी अरुण कुमार सिंह लाखुन पहुंचे और घटना का मौका मुआयना किया। मामले में कोतवाल अरविंद पांडेय ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ईसानगर थाना पुलिस ने घटना के अगले ही दिन पुलिस ने शनिवार को आरोपी उम्मान, चुन्ना, मुन्ना और पप्पू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
घटना का मुख्य साजिशकर्ता सहरार फरार है। सहरार ने ही मेवालाल पर तलवार से हमला किया है। एसपी संजीव सुमन ने बताया कि दो पड़ोसियों में नाले के पानी को लेकर विवाद था। वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गांव में एहतियातन फोर्स की तैनाती की गई है।
दिन में भी हुआ था विवाद - लाखुन गांव में पड़ोसी मेवालाल और उस्मान का नाले के पानी को लेकर शुक्रवार की दोपहर कुछ विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हो गई। प्रधान सुरेश वर्मा ने दोनों पक्षों में सुलह समझौता करा दिया लेकिन रात 9 बजे के करीब अचानक उग्र हुए उस्मान पक्ष के लोगों ने मेवालाल के घर में घुसकर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें