फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं से अधिशाषी निदेशक नाखुश

Fri, 20 Feb 2015 10:34 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी सहयोग इकाई के अधिशाषी निदेशक विकास गोठलवाल और डीएम किंजल सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा की, जिसमें खामियां उजागर होने पर नाराजगी जताई। कई बार सवालों के जवाब देने में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी असहज नजर आए। बैठक में मातृ एवं बाल स्वास्थ्य संरक्षण अभियान की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर शीघ्र सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में सीएचसी और पीएचसी की गतिविधियों की समीक्षा की गई, जिसमें ब्लाक स्तरीय बैठक, ग्राम स्तरीय बैठक, हीमोग्लोबीन चेक करने की मशीन, वजन मशीन, बीपी मशीन आदि की प्रगति खराब पाई गई। आशाओं के मानदेय भुगतान की स्थिति बेहद खराब मिली, जिस पर ईडी और डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने सीएमओ समेत विभागीय अधिकारियों को शीघ्र सुधार लाने की कड़ी चेतावनी दी। सीएमओ की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए, तो टीम लीडर की भावना से कार्य करने की सलाह भी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की खराब प्रगति पर एक बारगी ईडी ने ‘क्या वाकई में डाक्टर हैैं’ कहकर संजीदगी व्यक्त की। मातृ शिशु और बाल स्वास्थ्य कुपोषण में कमी लाने के लिए संचालित अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई। 30 अप्रैल तक अभियान के दौरान दो वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण, अस्पताल में प्रसव की वृद्धि लाने पर जोर दिया गया। आधुनिक परिवार कल्याण सेवाओं के बारे में सभी गांवों में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के माध्यम से बाल कुपोषण में कमी लाने के निर्देश दिए गए। एसडीएम को निर्देश दिए गए कि ब्लाक स्तरीय अधिकारियों संग बैठक सुनिश्चित कर ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में बैठक कराएं। बैठक में सीएमओ डॉ वीएस चौहान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलवीर सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वीबी राम, डीपीआरओ योगेंद्र कटियार, बीएसए ओपी राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्यामाकुमारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निदेशक का दौरा रद्द होने से अधिकारियों को राहत
मितौली। यूपी तकनीक इकाई के अधिशासी निदेशक का दौरा रद्द हो जाने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। तहसील स्तरीय अधिकारियों को जैसे ही पता चला कि निदेशक मितौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे। सभी अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में अस्पताल को जाने वाली कस्बे की व्यस्त मार्ग के आस-पास की गंदगी को साफ कराने के साथ-साथ अतिक्रमण और सामने खड़े वाहनों को हटवाया जाने लगा। तभी अधिशासी निदेशक विकास गोड़वाल द्वारा मितौली के निरीक्षण को निरस्त कर फरधान सीएचसी का निरीक्षण करने की सूचना मिली। इससे अधिकारियों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें