पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश के 27000 प्राथमिक विद्यालय बंद हो गए, जो योगी सरकार की असफलता का सबसे बड़ा सबूत है। यह लोग ग्रामीण शिक्षा को खत्म करने पर तुले हुए हैं। भाजपा सरकार की सोच है कि लोग न पढ़ने को आएंगे और न नौकरी मांगेंगे। योगी सरकार का जमीनी हकीकत से कोई वास्ता नहीं है।
'देश को बनाया जा रहा बेरोजगारी का अड्डा'
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को गुमराह करते हुए यह कह रहे हैं कि देश को विश्वगुरु बनाएंगे, दूसरी तरफ देश को बेरोजगारी का अड्डा बनाया जा रहा है। एक तरफ वह किसानों को अन्नदाता कहते हैं और दूसरी तरफ किसानों को लाभकारी मूल्य घोषित भी नहीं कर रहे हैं, जिससे देश के किसान मजबूर और परेशान हैं। पूर्व मंत्री ने कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज जैसी स्थिति है।