महेवागंज। चोरी के शक में हिरासत में लिया गया एक संदिग्ध बुधवार दोपहर पुलिस को चकमा देकर चौकी से भाग निकला। इससे पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। अनहोनी की आशंका में आनन-फानन तलाश शुरू की गई और कुछ ही देर में भीरा मार्ग पर लोगों के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, इलाके के एक गांव में कुछ दिन पहले ऑटो की बैटरी और अन्य सामान चोरी हुआ था। मामले की जांच के दौरान शक के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था। इनमें से एक बुधवार दोपहर मौका पाकर चौकी से भाग गया।
सीओ विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है।