फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पुराने पंचायत भवनों का सर्वे शुरू, जरूरत पड़ी तो होगा नया निर्माण

Sun, 21 Dec 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद के पुराने पंचायत भवनों का सर्वे कराया जा रहा है, ताकि उनकी वास्तविक स्थिति के बारे में पता चल सके। अगर मरम्मत योग्य होेंगे, तो उन्हें सही कराया जाएगा। वरना उनको ढहाकर नया निर्माण कराया जाएगा। कुछ गांवों में जमीन खरीदकर नए पंचायत भवन बनाए जाने हैं।
विज्ञापन

पुराने पंचायत भवनों के सर्वे के लिए ब्लाॅक स्तर से कमेटी गठित की गई है, जिसमें अब तक 70 पंचायत भवनों का सर्वे कराया जा चुका है। इसकी रिपोर्ट ब्लाॅक से जिला मुख्यालय भेजी जानी हैं। शेष पुराने पंचायतों का भी सर्वे कराया जा रहा है। जिले में सात नए पंचायत भवन भी बनाए जाने हैं। प्रति पंचायत भवन का निर्माण 17.46 लाख रुपये में कराया जाना है। इसमें नकहा ब्लाॅक का रुखिया, फूलबेहड़ ब्लाक का इब्राहिमपुर, मोहम्मदी के इस्लामाबाद आदि सात जगह निर्माण होने है। तीन जगह जमीन भी खरीदे जाने की प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें