पलियाकलां। धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत रामनगर, पोया, पुरैना, रामगढ़ में कैंप लगाकर ग्रामीणों को सरकारी क्या सुविधाएं मिल रहीं हैं और किन सुविधाओं से वह वंचित हैं, इसको लेकर कैंप लगाया गया। जिसमें सर्वे करते हुए लोगों के नाम दर्ज किए गए।
गांवों के पंचायत भवन में एडीओ पंचायत विजय गुप्ता, सचिव शिवचंद मौर्या, ग्राम प्रधान मो. शफीक, सुनील, जयप्रकाश की उपस्थिति में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के संयोजक परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने कहा कि आज चौपाल में सरकार की मंशानुरुप सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों को क्या सुविधाएं मिल रही अथवा नहीं मिल रही है, उसका सर्वे किया जा रहा है ताकि लोगों को सभी योजनाओं का लाभ मिल सके।
सर्वे में योजनाओं से लाभान्वित परिवारों की रिपोर्ट बनाई जाएगी और उसके अनुसार लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, सुकन्या समृद्धि योजना, विधवा पेंशन, मनरेगा कार्ड, सहित करीब दो दर्जन योजनाएं है। जिन्हें लाभान्वित किए जाने के लिए इस तरह की चौपाल व बैठक का आयोजन किया गया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद