फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज बरसा रहा शोले लू झुलसा रही बदन

Sat, 30 May 2015 05:40 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी धूप, भीषण गर्मी और तन-बदन को झुलसाती लू से जिले के लोग बेहाल हैं। आसमान में तपते सूरज से जैसे शोले बरस रहे हैं। ऐसे में न तो लोग काम कर पा रहे हैं न आराम, जिंदगी बिल्कुल जाम सी हो गई है। दोपहर के समय बाजारों, सड़कों और यहां तक कि गलियों में भी सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह से ही आसमान में सूरज तपने लगा। हवाएं गर्म हो गईं। सुबह आठ बजे से ही भीषण गर्मी ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया। परेशान हाल लोग घरों में दुबक गए। जिन्हें काम से बाहर निकलना था वे अपने कार्यस्थलों में सिमट गए।
भीषण गर्मी के कारण पंखे और कूलर भी राहत नहीं पहुंचा पा रहे हैं। शहर में फैले कंक्रीट के जंगल में लोग हरे और छायादार पेड़ तलाशते दिखे। जहां कही छायादार पेड़ दिखा तो लोगों ने कुछ क्षण वहां खड़े होकर राहत महसूस की। जैसे-जैसे तारीख आगे बढ़ रही हैं तापमान में भी इजाफा होता जा रहा है। इससे लोगों की कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है। तमाम लोग गर्मीजनित बीमारियों की चपेट में हैं। इससे अस्पतालों में भीड़ बढ़ रही है।  
विज्ञापन

बांकेगंज। चढ़ते पारे ने आम आदमी की जान निकाल दी है। दोपहर में लू के थपेड़ाें से आवाजाही प्रभावित है। मौसम के मिजाज को देखते हुए शनिवार दोपहर एहितयात बरतते हुए युवतियां पूरा चेहरा और हाथ-पैर ढक कर तथा छाता लगाकर निकलीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें