ऐशबाग-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेनस्रोत-सोशल मीडिया
मैलानी। ऐशबाग-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन पहले फेरे में सोमवार रात ऐशबाग से चलकर मैलानी दस मिनट पहले ही पहुंच गई। ट्रेन में जिले से 87 यात्रियों ने आरक्षण टिकट पर यात्रा की।
रेलवे ने ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन नंबर 4050/4049 नई दिल्ली-ऐशबाग-नई दिल्ली का संचालन 15 फेरों के लिए किया है। 25 मई से 13 जुलाई तक नई दिल्ली से प्रत्येक शुक्रवार, रविवार और ऐशबाग-नई दिल्ली 26 मई से 14 जुलाई तक ऐशबाग से प्रत्येक शनिवार, सोमवार को संचालित होगी।
ट्रेन नंबर 4049 सोमवार को अपना पहला फेरा लेकर ऐशबाग से शाम 18:45 बजे चलकर मैलानी में अपने निर्धारित समय रात 23:10 बजे के बजाय दस मिनट पहले 23:00 बजे ही यहां पहुंच गई। पहले फेरे में इस ट्रेन में लखीमपुर से 41, मैलानी, गोला से 23-23 और सीतापुर से 12 यात्रियों ने आरक्षित टिकट लेकर यात्रा की।
000
सोशल मीडिया पर ट्रेन को नियमित करने की मांग
ऐशबाग से वाया मैलानी-लखीमपुर होते हुए द्विसाप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलने से क्षेत्रवासियों में अपार खुशी है। सोशल मीडिया पर इस ट्रेन का संचालन नियमित करने की मांग जोर पकड़ रही है। लोगों का कहना है कि अभी बहुत से लोगों को ट्रेन के संचालन की जानकारी नहीं है। आने वाले कुछ दिनों में यात्रियों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। लोगों ने विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप पर इस ट्रेन के नियमित करने की मांग की है।