प्राचीन श्रीराधाकृष्ण मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के सातवें दिन आचार्यों ने मूर्ति जागरण, मूर्ति न्यास, यज्ञ वेदी का पूजन कराकर आहुतियों के साथ मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा कराई।
संकट मोचन हनुमान मंदिर के पुजारी पं. प्रमोद कुमार पांडे, दिनेश वाजपेयी, संजय मिश्र, मनोज अवस्थी, अतुल शुक्ला, लालमनि शुक्ला, रामसनेही मिश्र, भास्कर पांडे, आचार्यों ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल और यजमान सपत्नीक हरद्वार वाजपेयी से पूजन कराकर श्रीराधाकृष्ण की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा कराई। भक्तों ने भजन-कीर्तन किया। इसके बाद लोगों को प्रसाद बांटा गया। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन 27 अप्रैल को भंडारा एवं कन्याभोज के साथ कराया जाएगा। इस मौके पर विजय शुक्ल रिंकू, राजेश वाजपेयी, उमाकांत मिश्र, विमलेश मिश्र, अधीश मिश्र, धीरज वाजपेयी, मोनू वाजपेयी, शिवकुमार वाजपेयी, पिंटू, शशिभान वाजपेयी, कृष्ण कुमार वाजपेयी, अनीता वाजपेयी, निशा मिश्रा, ऊषा मिश्रा, कृष्णावती मिश्रा, प्रभाती पांडे, कृष्ण मुरारी वाजपेयी, बसंती वाजपेयी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।