फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी विवाद में युवती ने कमरे में लगे पंखे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे एक गांव में आपसी विवाद के चलते एक युवती ने कमरे के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवारवालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली की एलआरपी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव पिपरिया निवाली रंजीत वर्मा की शादी 10 महीने पहले फत्तेपुर की मोहिनी वर्मा (20) से हुई थी। शनिवार की रात उसने कमरे के अंदर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। परिवारवालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज सुंदरलाल ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद घर वालों को सौंप दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में परिवार के बीच आपसी विवाद की बात सामने आई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें