फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई तो दो लोग गायल हो गए।
विज्ञापन

जंगबहादुरगंज। पसगवां कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजपथ-24 पर ग्राम जलालपुर के निकट दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
पसगवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतनपुर निवासी संदीप कुमार (25) अपने साथियों सुभाष (20) और आलोक (17) के साथ शनिवार की शाम को बहन के घर बाइक से ग्राम फरेंदा जा रहे थे। देर शाम जलालपुर के निकट उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। जिससे संदीप कुमार, सुभाष और आलोक घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी पसगवां लाया गया। इलाज के दौरान संदीप ने रविवार सुबह पांच बजे दम तोड़ दिया। दूसरी बाइक का चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। सीएचसी की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

धनगढ़ी (नेपाल)। धनगढ़ी उप महानगर पालिका के तहत बन रही मोहाना अतरिया सिक्स लेन मार्ग पर शनिवार की रात तेज गति से जा रहे एक ट्रक ने युवक को टक्कर मार दी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, पुलिस ने चालक को मय ट्रक गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कैलाली जिला ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात करीब नौ बजे बेलोरी से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने निर्माणाधीन मोहाना-अतरिया सिक्स लेन सड़क पर वार्ड नंबर दो मिलन चौक के पास सड़क पर पैदल जा रहे 27 वर्षीय युवक नवीन बोगटी निवासी मिलन चौक को टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आननफानन में धनगढ़ी के सेती प्रादेशिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक टेक बहादुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें