फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सुहेली की गाद बनी मुसीबत, किसानों ने खोला मोर्चा

Sun, 04 Oct 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन करते किसान। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। सुहेली नदी में जमा गाद और नकहुआ पुल की सफाई न होने से परेशान किसानों ने रविवार को आंदोलन शुरू कर दिया। पलिया-दुधवा मार्ग पर बंशीनगर पुलिस चौकी के पास कई गांवों के किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि नदी का प्रवाह बाधित होने से बरसात में क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनती है और खेतों में लंबे समय तक पानी भरा रहता है। किसानों के अनुसार, सुहेली नदी में लंबे समय से गाद जमा है। सफाई न होने के कारण पानी का बहाव प्रभावित होता है। बरसात के दौरान बाढ़ का पानी महीनों तक खेतों में भरा रहता है। इससे फसलें सड़ जाती हैं और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें