फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri : नेपाल की बाढ़ से पलिया में उफनाई सुहेली नदी, कई गांव पानी से घिरे, सड़कें जलमग्न

Thu, 10 Aug 2023 05:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

पालिया के गांव गजरौला, अतर नगर, देवीपुर, चंबरबोझ और मकनपुर गांव बाढ़ के पानी घिर गए हैं। घोला निशादनगर में भी पानी घुस गया है। स्कूल समेत कई घरों में पानी भर गया है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। 
विज्ञापन
गांवों में भरा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में लगातार हो रही बारिश से वहां की नदियां उफान पर बह रही हैं। नेपाल की मोहाना नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है, जिसका पानी लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में बहने वाली सुहेली नदी में आ गया है। इसके चलते सुहेली नदी में बाढ़ आ गई है। सड़कों पर पानी भर गया है। कई गांवों को जाने वाले रास्ते पर पानी चलने लगा है। इससे हजारों लोगों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। 

विज्ञापन


पालिया के गांव गजरौला, अतर नगर, देवीपुर, चंबरबोझ और मकनपुर गांव बाढ़ के पानी घिर गए हैं। घोला निशादनगर में भी पानी घुस गया है। स्कूल समेत कई घरों में पानी भर गया है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। एसडीएम कार्तिकेय सिंह, कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा ने बृहस्पतिवार को दलबल के साथ बाढ़ ग्रस्त गांवों का दौरा किया और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। गांवों के पास नावें भी लगाई गई हैं।

विज्ञापन

फूलबेहड़ और बिजुआ में शारदा का कहर

फूलबेहड़ और बिजुआ ब्ल़ॉक में लगातार कहर बरपा रही शारदा नदी के तेवर ढीले नहीं हुए हैं। नदी अब नए गांवों को अपना निशाना बना रही है। फूलबेहड़ के अहिराना के बाद अब नदी ग्रंट 12 व करदाया गांव को निशाना बना रही है। जबकि, बिजुआ में करसोर की ओर शारदा नदी बढ़ रही है। उधर, सीमावर्ती इलाके तिकुनिया में भी मोहाना नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे आवागमन बंद हो गया है।

करीब एक महीना पहले फूलबेहड़ ब्लॉक के अहिराना और ग्रंट 12 गांव में शारदा नदी के कटान से भारी तबाही हुई। ग्रामीण सड़क पर आ गए। ग्रंट 12 में भी कटान जारी है। श्रीनगर गांव के सामने तटबंध पर बड़ा गांव बसहा जाने वाले मार्ग पर बने पुल के दोनों छोर बाढ़ की धार में कट गए हैं। गर्डर दिखने लगे हैं। पुल पर आवागमन बाधित हो गया है।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: जंगल में महिला का निर्वस्त्र शव मिलने से सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

पिछले दो दिनों से नदी ने ग्रंट 12 के साथ ही करदैया में भू कटान शुरू हो गया है। कृषि भूमि और जंगल नदी में समा रहा है। अब तक कई एकड़ वन संपदा नदी में बह चुकी है, लेकिन कटान रोकने के इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें