फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण की बड़ी साजिश का खुलासा: पति-पत्नी ने धर्म परिवर्तन कराने के लिए दिया ऐसा लालच, विरोध किया तो धमकाया

Wed, 09 Aug 2023 09:58 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

अनिल ने बताया कि धर्म परिवर्तन का विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने जान माल की धमकियां देने लगे। अनिल का आरोप है कि उक्त लोग अवैध धर्म परिवर्तन के व्यवसाय में संलिप्त है और लोगों को डरा धमका कर ईसाई धर्म में परिवर्तन करवाते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी की सदर कोतवाली की एक चौकी क्षेत्र में नौकरी व रुपये देकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि धर्म परिवर्तन करने से मना करने पर आरोपियों में जान माल की धमकी दी है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई किये जाने की मांग की है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बता दें कि थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के ग्राम ककरपिट्टा निवासी अनिल कनौजिया ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसे व उसके दोस्त सतीराम को पास्टर जनमेजय पुत्र गोविन्द्र प्रसाद व उसकी पत्नी पूनम पिछले छः महीने से धर्म परिवर्तन के नाम पर नौकरी व पैसे का लालच दे रही थी। आरोप है कि मंगलवार को उक्त दोनों लोगों ने ग्राम मकसोहा थाना शारदानगर बुलाया और ईसाई धर्म में परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन

अनिल ने बताया कि धर्म परिवर्तन का विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने जान माल की धमकियां देने लगे। अनिल का आरोप है कि उक्त लोग अवैध धर्म परिवर्तन के व्यवसाय में संलिप्त है और लोगों को डरा धमका कर ईसाई धर्म में परिवर्तन करवाते हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जनमेजय और पूनम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें