अमीरनगर। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में गौरिया गांव के पास नीलगाय से कार टकराने पर कुंभी चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक घायल हो गए। दुर्घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
बलरामपुर कुंभी चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक आरएस ढाका बुधवार दोपहर एक बजे लखीमपुर से चीनी मिल कार से वापस आ रहे थे। बेहजम से पहले गौरिया के पास अचानक नीलगाय सामने आ जाने से उनकी कार टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें गन्ना महाप्रबंधक घायल हो गए। गन्ना महाप्रबंधक आरएस ढाका का बेहजम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। संवाद