फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र पर गन्ना भरी ट्रॉली पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जख्मी छात्र की अस्पताल में मौत, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन

- ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिस के कब्जे में, शोक सभा के बाद स्कूल में अवकाश किया गया
अमीरनगर। घर से साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकले कक्षा 10 के छात्र पर रास्ते में गन्ना भरी ट्रॉली पलट गई, जिससे दबकर छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे तुरंत ही शाहजहांपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली मोहम्मदी की अमीरनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव यासीनपुर निवासी बाबू अली का 17 वर्षीय पुत्र दीन मोहम्मद अपने साथियों के साथ साइकिल से स्कूल जा रहा था। मोहम्मदी लखीमपुर हाईवे पर अमीरनगर की ओर से कुंभी चीनी मिल जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलट जाने से वह ट्राली से गिरे गन्ने से दब गया। साथी छात्रों के शोर मचाने पर स्थानीय पुलिस और कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेश कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से जख्मी हुए छात्र को बाहर निकलवाकर मोहम्मदी सीएचसी भिजवाकर परिजनों को सूचना दी। हालत गंभीर होने पर सीएचसी से छात्र को शाहजहांपुर के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। उधर, छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि स्कूल में भी छात्र की मौत पर शोक सभा कर अवकाश कर दिया गया।
विज्ञापन

अभी घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक छात्र के पिता से तहरीर मिलने पर ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
- लल्ला गोस्वामी, प्रभारी पुलिस चौकी, अमीरनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें