फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, फल विक्रेता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। सिसैया चौराहे पर गुरुवार को एक ओवरलोड गन्ना भरा ट्रक पलट गया। इसमें ट्रक में भरे गन्ने के नीचे दबकर एक फल विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को बीरसिंहपुर क्रय केंद्र से गन्ना लेकर गोविंद शुगर मिल ऐरा जा रहा एक ओवरलोड ट्रक एक्सल टूट जाने से सिसैया चौराहे के पास लखीमपुर रोड वाले मोड़ पर पलट गया। इसमें भरे गन्ने के नीचे एक फल विक्रेता अकीद दबकर घायल हो गया। वहीं मिठाई विक्रेता दिलीप का काउंटर टूट गया। गन्ने के नीचे फल बिक्रेता अकीद के दबे होने की सूचना से बाजार में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से गन्ना हटवाकर घायल अकीद को सीएचसी धौरहरा भिजवाया। दोनो पैर टूटने के कारण अकीद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक हरिओम श्रीवास्तव और धौरहरा कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर पाल आदि ने गन्ना हटवाकर रास्ता खाली कराकर जाम खुलवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें