पलियाकलां। भारत-नेपाल सीमा से चाइनीज मटर की तस्करी का गोरखंधधा लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को कस्टम विभाग पलिया की टीम ने शारदा पुल के पास से चाइनीज मटर भरी दो पिकअप और इनमें सवार पांच लोगों को भी पकड़ा है। दोनों पिकअप से 54 क्विंटल मटर बरामद हुई है। दोनों गाड़ियों समेत पकड़ी गई मटर का दस लाख रुपये का सीजर बनाया गया है। कस्टम अधीक्षक एनके दास ने बताया कि पलिया-भीरा रोड पर शारदा पुल के पास से दो पिकअप को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें तलाशी लेने पर उसमें से 54 क्विंटल चाइनीज मटर बरामद हुई, जिसका दस लाख रुपये का गाड़ियों समेत सीजर बनाया गया है। संवाद