17 सूत्रीय मांगों को लेकर चीनी मिल मजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा है आंदोलन
बजाज हिन्दुस्थान लिमिटेड चीनी मिल यूनियनों का 17 सूत्रीय मांगों को लेकर चीनी मिल में ही क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मियों ने इसमें चीनी मिल अधिकारियों के सेवा विस्तार की मांग को लेकर धरना दिए जाने की बात पर एतराज जताते हुए निंदा भी की।
चीनी मिल में चीनी मिल मजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले शारदा चीनी मिल मजदूर संघ, शारदा प्रगतिशील चीनी मिल मजदूर यूनियन तथा चीनी मिल मजदूर संघ कर्मियों के अपने कार्य पर मौजूद न रहते हुए कार्ड पंच कर फ्रैक्ट्री से बाहर रहता है उसकी तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त करने, 37 कर्मचारियों को अनस्किल्ड से सेमी स्किल्ड किए जाने, स्थाई पद फिटर, वेल्डर, हेल्पर, एसबीए, चपरासी आदि को स्थाई कर्मचारी घोषित किए जाने आदि 17 सूत्रीय मांगों को लेकर 15 अक्तूबर से धरने पर बैठे थे। दूसरे दिन धरने पर आमोद कुमार, अनिल कुमार, बच्चन लाल, परवेज हुसैन, दिनेश यादव अनशन पर बैठे।