फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल में इंजीनियर  समेत चार श्रमिक झुलसे

Mon, 07 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
झुलसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिल शुरू होते ही हुआ हादसा
विज्ञापन

 स्थानीय चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र शुरू होते ही कंडेनसेट वाल्व बदलते समय फोर्स के साथ निकली स्टीम और गर्म पानी से एक इंजीनियर सहित चार श्रमिक झुलस गए, जिन्हें मिल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया।
दोपहर चीनी मिल का गन्ना पेराई सत्र शुरू हुआ था, इसके बाद वायलिंग हाउस के जुसीटर में लगा कंडेनसेट वाल्व काम नहीं कर रहा था। वाल्व को इंजीनियर अनिल गुप्ता के साथ मिल श्रमिक रामपमारी शर्मा, अफजल हुसैन, रामकिशोर और सत्तन बदल रहे थे, तभी अचानक खुले वाल्व से स्टीम और खौलता पानी फुहार बनकर निकल पड़ा, जिससे चारों श्रमिक और इंजीनियर झुलस गए। आनन फानन में पांचों लोगों को मिल अस्पताल ले जाया गया, जहां चीनी मिल के यूनिट हेड ओमपाल सिंह, फैक्ट्री मैनेजर आरके मिश्र सहित कई अधिकारी पहुंच गए। मिल अस्पताल के डॉक्टर अनुराग सेठ ने पांचों का प्राथमिक उपचार किया और चारों श्रमिकों को लखनऊ रेफर कर दिया। डॉ अनुराग सेठ झुलसे श्रमिकों के साथ ही लखनऊ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटायर श्रमिक कर रहा था काम
गोला गोकर्णनाथ। चीनी मिल में झुलसा श्रमिक सत्तन रिटायर हो चुका है। उसे एक्सटेंशन पर मिल अधिकारियों ने चीनी मिल में काम पर लगा लिया था। किंतु इस बारे में पूछने पर मिल अधिकारियों ने मौन साध लिया। सूत्रों के मुताबिक मिल में कई रिटायर्ड अधिकारी और श्रमिक एक्सटेंशन पर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें