फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद (लखीमपुर खीरी)। थाना नीमगांव गेट के सामने रहने वाले युवक ने अपने घर के अंदर कनपटी पर तमंचे से गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार के लोग अवसाद ग्रस्त होने की बात तो कह रहे हैं, लेकिन इसके पीछे क्या वजह रही इस पर वह चुप्पी साध लेते हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अंडूबेहड़ निवासी राहुल वर्मा (30) कई महीनों से नीमगांव कस्बे में रहता था। वह अपने एक किलोमीटर दूर स्थित गांव में न रहकर अकेला नीमगांव में रहता था, जबकि उसकी पत्नी बबिता वर्मा गांव अंडूबेहड़ में ही रहती थी। पांच जुलाई को पत्नी ने शहर के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। शुक्रवार को पत्नी बबिता अस्पताल से घर अपने नवजात को लेकर आई थी। मृतक के भतीजे लवकुश ने बताया कि शुक्रवार की रात वह अपने अन्य साथियों के साथ नीमगांव स्थित मकान पर थे। वह अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर निकल आए। बाहर आते ही चाचा राहुल ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पांच मिनट बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जिस पर वह लोग वापस गए तो देखा दरवाजा अंदर से बंद था। राहुल खून से लथपथ पड़ा था। यह देख वह साथियों के साथ जब तक दरवाजा तोड़ता इससे पहले ही चाचा की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना परिवार वालों और पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी एसओ हनुमंत लाल तिवारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिवार वालों ने बताया कि राहुल काफी दिनों से मानसिक तनाव में रहता था। वह कोचिंग व जनसेवा केंद्र का प्रबंधक भी था। काफी समय से वहीं रुकता और खाना भी वहीं खाता था।
पत्नी थी स्कूल प्रबंधक
नीमगांव कस्बे मे किसान इंटर कॉलेज है जिसकी प्रबंधक मृतक राहुल की पत्नी बबिता वर्मा है, लेकिन स्कूल का सारा कार्य राहुल ही देखता था। इस साल भी उसने स्कूल में काफी कार्य कराया था।
विज्ञापन

घटनास्थल से 315 बोर का तमंचा मिला है, जिसे कब्जे में लिया गया है। मृतक के भाई की सूचना पर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। राहुल किस बात को लेकर अवसाद में था। इस पर परिवार वाले कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन

- हनुमंत लाल तिवारी, प्रभारी एसओ थाना नीमगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें