फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता ने संदिग्ध हालात में कमरे के अंदर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर प्रताड़ित करने और हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव पोस्टमार्टम को जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन

गांव खैरिया घासी निवासी बलवंत ने बताया कि उन्होंने पुत्री स्मिता (27) की शादी तीन साल पहले गांव कैमहरा निवासी सर्वेश के साथ की थी। ससुराल के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वह लोग बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी करने में असमर्थ जताई तो पति सर्वेश, जेठ अवधेश और जेठानी स्मिता को मानसिक रूप से यातनाएं देने लगे। शुक्रवार रात 10 बजे सभी ने मिलकर पुत्री की गला दबा कर हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को कमरे के अंदर पंखे से लटका दिया। पड़ोसियों से उन्हें पुत्री की मौत होने की जानकारी मिली। सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका के पिता बलवंत की तहरीर पर पति समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच मोहम्मदी सीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें