फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने तेल डालकर लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव डिहुआ में एक विवाहित ने घरेलू विवाद में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अपने ऊपर केरोसीन डालकर आग लगा ली। परिजन गंभीर हालत में उसे लखनऊ ले गए जहां उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव डिहुआ निवासी कलक्टर सिंह के छोटे बेटे अंकित की तीन मार्च को शादी है। ससुराल वालों के मुताबिक शादी के सामान की खरीददारी के लिए ससुर, सास से उनके बड़े बेटे रिंकू की पत्नी कामिनी देवी (24) का कुछ विवाद हो गया। जिस पर रिंकू ने उसे डांटकर चुप करा दिया। आरोप है कि इसी से नाराज होकर उसने कमरे में जाकर केरोसिन भरी पिपिया अपने ऊपर डाल कर आग लगा ली। आग की लपटों से घिरी कामिनी आंगन में आकर चिल्लाने लगी। यह देख रिंकू व सास रेनू के होश उड़ गए। आग बुझाने की कोशिश के बाद भी वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता श्याम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज की खातिर बेटी को जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए सास, ससुर, पति, जेठ और देवर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार विवाहिता ने खुद आग लगाई है जिसकी इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। मृतका के पिता ने पांच लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विमल गौतम प्रभारी निरीक्षक थाना फरधान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें