फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भानु आत्महत्या मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने मैगलगंज में आर्थिक तंगी से परेशान भानु प्रकाश गुप्ता के आत्महत्या करने के मामले में जिम्मेदार दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रीय महासचिव दिलीप गुप्ता और जिलाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से परिषद ने आरोप लगाया है कि ट्रेन से कटने के दौरान मौजूद सुरक्षाकर्मी ने अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं किया, जिससे उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाए। प्रवासी श्रमिकों को आर्थिक मदद दिए जाने की जिम्मेदारी ग्राम विकास अधिकारी पर है, लेकिन उन्होंने भी दायित्वों का निर्वाह नहीं किया। परिषद ने मांग की है कि पीड़ित परिवार की चार बेटियां और पत्नी है, जिसमें एक सदस्य को सरकार नौकरी और पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता दे। इस दौरान मनोज जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, नीति गुप्ता, अजय जायसवाल, राजेश अग्रवाल मौजूद रहे।
सपा नेताओं ने की आर्थिक मदद
मोहम्मदी। समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेताओं ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाले भानु गुप्ता (मैगलगंज) के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस मौके पर सपा नेता कार्तिक तिवारी ने परिवार के साथ सहानुभूति जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने मृतक की मां को एक बंद लिफाफे में आर्थिक सहायता के रूप कुछ धन राशि प्रदान की। इस मौके पर मोहम्मदी के सपा नगर अध्यक्ष इकरार अहमद खां, लक्ष्मण गुप्ता, उमंग गुप्ता, छात्र नेता माधुर्य सिंह, प्रधान विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें