सिकंद्राबाद। गोला-कस्ता मार्ग पर थाना नीमगांव क्षेत्र में एक कार साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मितौली में भर्ती कराया गया, जहां से एक महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थाना नीमगांव प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी चालक फरीद (35) कार से अपनी बहन को विदा कराने हरगांव (सीतापुर) जा रहे थे। कार में बदरुनिशां (30), फूलजहां (55), सैफुल्ल (7) हुसैन (2) और सन्नो (22) भी सवार थीं। गोला-कस्ता मार्ग पर गांव मुगलीपुर के पास साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गई। हादसे में सभी कार सवार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मितौली में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने बदरुनिशां की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।