यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं का आज से हो रहा आगाज
प्रवेश पत्र को लेकर वाईडी कॉलेज में दिन रही गहमागहमी
लखीमपुर खीरी। कानपुर विश्वविद्यालय ने छात्रों को बड़ी राहत दी है, जिन छात्रों को प्रवेश पत्र नहीं मिल सके थे। अब वह भी शुक्रवार से शुरू हो रही परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। कुलपति ने छात्रों को प्रवेश पत्र उपलब्ध कराने के लिए बृहस्पतिवार को साइट खोल दी। इस पर कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश से वंचित छात्रों को आवेदन सब्मिट कर दिए। इस पर इनके अब प्रवेश पत्र जारी हो सकेंगे।
युवराजदत्त महाविद्यालय में सोमवार से प्रवेश पत्र वितरण शुरू हुआ, लेकिन इस दौरान करीब 200 छात्रों को प्रवेश पत्र नहीं मिल सके। कारण यह रहा कि इन छात्रों का किसी कारण वश आवेदन ही नहीं हो सका था। तमाम छात्र ऐसे थे, जिन्होंने ऑनलाइन फीस जमा कर दी थी। मगर, उनका प्रवेश नहीं हो सका था। इसलिए यूनिवर्सिटी ने इनके प्रवेश पत्र ही जारी नहीं किए। इस पर पिछले तीन से कॉलेज में एबीवीपी छात्रहित को लेकर प्रदर्शन कर रही थी।
बृहस्पतिवार को भी एबीवीपी ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों को परीक्षा दिलाने की मांग करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। प्राचार्य ने इसकी जानकारी कुलपति को दी। बताते हैं कुलपति के निर्देश पर बृहस्पतिवार को यूनिवर्सिटी की साइट खुल गई। कॉलेज प्रशासन ने अब तक प्रवेश से वंचित छात्रों के आवेदन ऑनलाइन सब्मिट कर दिए। इसके बाद देर रात तक प्रवेश पत्र डाउनलोड की प्रक्रिया चलती रहती।
एबीवीपी एवं सपाछस ने प्राचार्य का किया घेराव
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोगों छात्रों को परीक्षा दिलाने के लिए पिछले तीन दिन से प्रदर्शन कर रहे थे। इस पर कुलपति से वार्ता के बाद परीक्षा से वंचित छात्रों को दोबारा फार्म भरने का मौका दिया गया है। इससे अब तक प्रवेेश पत्र से वंचित छात्र भी परीक्षा में बैठ सकेंगे। नगर मंत्री आकाश अवस्थी ने बताया कि छात्र हित को देखते हुए कुलपति ने वेबसाइट को दोबारा खुलवा दिया है। विभाग संगठन मंत्री पंकज पाठक, जिला संगठन मंत्री अजय प्रताप, जिला संयोजक संकल्प शुक्ला, अमन गुप्ता, अनिरुद्ध, आकाश अवस्थी आदि मौजूद रहे। उधर, समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष प्रवीन यादव ने बृहस्पतिवार को कॉलेज पहुंचकर प्राचार्य का घेराव कर छात्रों को पेपर दिलाने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी छात्र का साल खराब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राचार्य ने छात्रों से आवश्यक प्रपत्र मंगवाकर ऑनलाइन कराने और शुक्रवार को परीक्षा में शामिल करने का आश्वासन दिया है।
आज से स्नातक परीक्षाओं का आगाज
कानपुर विश्वविद्यालय की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो रही हैं। इसके लिए जिले में करीब 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वाईडी कॉलेज केंद्र पर करीब चार हजार और जिले भर में 10 हजार से अधिक छात्र छात्राएं परीक्षा देगें। परीक्षा सुबुह सात बजे से शुरू होगी। प्राचार्य ने बताया कि छात्र छात्राओं को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
हंगामे को देखते हुए कॉलेज बना छावनी
प्रवेश पत्र न मिलने से नाराज कॉलेज के छात्र छात्राओं और उनके पक्ष में उतरी एबीवीपी के हंगामे को देेखते हुए कॉलेज में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। काफी देर तक छात्रों को प्रवेश पत्र मुहैया कराने के लिए हंगामा होता रहा।
करीब 100 छात्रों के प्रपत्र ऑनलाइन कर दिए गए हैं। कुछ छात्र ऐसे हैं, जिनका ऑनलाइन करने पर नॉट एलॉउड लिखकर आता है। ऐसा किस कारण हो रहा है इस संबंध में यूनिवर्सिटी प्रशासन से वार्ता जारी है।
- डॉ. डीएन मालपानी, प्राचार्य युवराजदत्त महाविद्यालय