युवराजदत्त महाविद्यालय में अंतर विभागीय साझी प्रेरणा कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम के तहत जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय आगा ने भौतिक विज्ञान विभाग के छात्रों को इफेक्टिव कम्यूनिकेशन के विषय पर व्याख्यान दिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के शिक्षकों की विशेषज्ञता को उनके संबंधित विभाग से भिन्न अन्य विभागों के छात्रों को लाभान्वित करने के लिए इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसमें शिक्षक अपने विभाग से भिन्न किसी विभाग के छात्रों को उनके जीवन से संबंधित किसी विषय पर व्याख्यान देंगे। भौतिक विज्ञान विभाग के इष्टविभू ने बताया कि यह परंपरा जारी रहेगी। इसमें अगला व्याख्यान शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता डॉ. योगेश कुमार योग और एकाग्रता विषय पर व्याख्यान देंगे। व्याख्यान में डॉ. आकाश वार्ष्णेय, डॉ. सुुुुभाष चंद्रा, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. राजेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।