फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एनटीए की अर्थी लेकर सड़कों पर उतरे छात्र

Sat, 16 May 2026 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट गेट पर नीट परीक्षा कराने वाली संस्था एनटीए की शव यात्रा निकालकर उसे आग के हवाले करते
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नीट यूजी में धांधली और छात्र ऋतिक मिश्रा की आत्महत्या के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर कलक्ट्रेट गेट पर पुतला दहन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। विभाग संयोजक अजय पांडेय ने कहा कि नीट यूजी में पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों विद्यार्थियों और मध्यमवर्गीय परिवारों के सपनों को तोड़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि छात्र ऋतिक मिश्रा की आत्महत्या भ्रष्ट व्यवस्था की विफलता को दर्शाती है। जब तक दोषियों को सजा और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

एबीवीपी ने एनटीए जैसी संस्थाओं की जवाबदेही तय करने और पेपर लीक माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि ज्ञापन सौंपने के लिए उन्हें करीब चार घंटे तक जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर इंतजार करना पड़ा। छात्र-छात्राएं तेज धूप में डटे रहे।
परिषद ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में नीट यूजी की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने, दिवंगत छात्र ऋतिक मिश्रा के परिवार को आर्थिक सहायता देने, परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए सहायता केंद्र स्थापित करने की मांग की गई।
प्रदर्शन में विभाग संगठन मंत्री अभिनव, जिला संगठन मंत्री गोला नेपाली, कार्य सह-संयोजक सौम्य शुक्ला, नगर मंत्री हर्षित, अंश, अभिमन्यु, समर्थ, आशुतोष, सचिन राज, दीपक, हिमांशु, आदित्य ठाकुर, प्रिंस प्रजापति, जितिन शुक्ला तिवारी, लवकुश, अजय प्रजापति और आदित्य मनीष समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें