फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एथलेटिक उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाया दम

Fri, 06 Feb 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला के एथलीट उत्सव में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के वार्षिक एथलेटिक उत्सव में विद्यार्थियों ने अपनी ताकत और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार को छात्रों ने भाला फेंक, लंबीकूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, रिले दौड़ के साथ-साथ 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़ में भाग लिया। सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर खेल शिक्षकों विशाल सक्सेना और अस्मिता ने कार्यक्रम का संचालन किया। आनंद सिंह, राहुल भारद्वाज, मानसी भारद्वाज, हर्षिता अग्निहोत्री, रीवा गुप्ता, सनी शर्मा और दिव्यांशी अरोड़ा सहित कई छात्र और शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें