फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रतिभा की टक्कर में विद्यार्थियों ने दिखाया दम

Mon, 26 Oct 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया में प्रतिभा फाउंडेशन प्रतियोगिताओं में शामिल प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। प्रतिभा फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को श्री गुरु नानक देव कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिताओं में 10 से अधिक विद्यालयों के 886 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान, हिंदी-अंग्रेजी सुलेख, चित्रकला और प्रश्न मंच प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने हुनर आजमाया। प्रश्न मंच प्रतियोगिता में विवेकानंद एकेडमी की टीम प्रथम रही।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव कृष्ण अवतार सिंह भाटी और वरिष्ठ सचिव अमित महाजन ने किया। कॉलेज के प्रबंधक हरविंदर पाल सिंह ने कहा कि फाउंडेशन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा निखारने का सराहनीय प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पांच राउंड में हुई प्रश्न मंच प्रतियोगिता में विवेकानंद एकेडमी की नित्या अवस्थी, आकृति मिश्रा और आदित्य गोयल की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विधान गुप्ता, हिमांशु सिंह और रितेश भारती की टीम दूसरे और गुरु नानक देव विद्यालय की मिस्वा अंसारी, गुरमीत सिंह और गौहर अली की टीम तीसरे स्थान पर रही।
हिंदी सुलेख के जूनियर वर्ग में रीत ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल और सीनियर वर्ग में गुरुकुल एकेडमी के अंश जिंदल प्रथम रहे। अंग्रेजी सुलेख के जूनियर वर्ग में विवेकानंद एकेडमी, भीरा के अक्षत सिंह और सीनियर वर्ग में गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल की अनन्या अग्रवाल ने पहला स्थान हासिल किया।
चित्रकला के जूनियर वर्ग में श्री गुरु नानक देव कॉलेज की दिव्यांशी प्रथम रहीं। सीनियर वर्ग में गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज की आस्था दिवाकर और गुरुकुल एकेडमी की अनन्या वर्मा प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें