सोशल मीडिया पर न साझा करें निजी जानकारी
थाना प्रभारी ने कहा कि आज का समय अपराधियों से किसी भी तरह घबराने का नहीं है बल्कि उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने का है। 1090 के अलावा 112 नंबर भी डायल कर मदद मांगी जा सकती है। थाने की सिपाही सारिका ने बच्चों को एक-एक पटल पर ले जाकर बच्चों को थाने का काम करने का तरीका समझाया। सिपाही सारिका ने बताया कि छात्राएं किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपने निजी फोटो, वीडियो और पर्सनल जानकारियां साझा न करें। अगर गलती से ऐसा हो भी जाता है तो तत्काल साइबर थाने में शिकायत करें ताकि तुरंत एक्शन लिया जा सके। इस मौके पर थाने के अरशद नदीम, बबीता पटेल, आरती माथुर, श्चेता के साथ ही स्कूल की शिक्षिका अंजली दीक्षित व साधना गुप्ता, विद्यालय की छात्रा यशी, प्रियंका, राधा, साबरीन, मुस्कान, कंचन, लाडली व आस्था के अलावा तमाम छात्राएं मौजूद रहीं।