फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गणित-फिजिक्स के जटिल सवालों में जूझे विद्यार्थी

Fri, 27 Feb 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अर्पित शुक्ला
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा शुक्रवार को छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण रही। दसवीं की गणित और बारहवीं में फिजिक्स के पेपर में अधिकांश विद्यार्थी विशेषकर न्यूमेरिकल और डेरिवेशन में उलझते नजर आए।
विज्ञापन

12वीं के फिजिक्स पेपर ने छात्रों की कॉन्सेप्चुअल समझ और गति दोनों की परीक्षा ली। परीक्षार्थियों ने बताया कि सवाल सिलेबस के अनुरूप थे, लेकिन न्यूमेरिकल्स और डेरिवेशन की अधिकता के कारण समय प्रबंधन में जूझना पड़ा। दसवीं की गणित परीक्षा में भी छात्र कई प्रश्नों में उलझ गए।
सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के अध्यापक महेश्वरदयाल वाजपेई और अंकित दीक्षित ने कहा कि प्रश्नपत्र संतुलित था और हायर ऑर्डर थिंकिंग को परखा। औसत छात्रों के लिए प्रश्न कठिन साबित हुए। फिजिक्स के पेपर ने न्यूमेरिकल क्षमता और हायर ऑर्डर थिंकिंग को परखा। औसत छात्रों के लिए प्रश्नपत्र जरूर चुनौती पूर्ण रहा।
विज्ञापन

हाई स्कूल के छात्र अविचल अवस्थी ने कहा कि मैथ्स के पेपर को लेकर पहले से ही डर लग रहा था। पेपर का पहला भाग कुछ आसान रहा। अंतिम भाग के कुछ प्रश्नों ने उलझा दिया, लेकिन उनका उत्तर सोच-समझकर दिया है।
गौरवपाल ने बताया कि गणित के कुछ सवालों को हल करने में समय लगा। कुछ सवाल ऐसे थे, जिनकी तैयारी नहीं की थी। कुछ सवालों के सूत्र समझ में नहीं आए। फिर भी अच्छे अंक आने की संभावना है।
विज्ञापन



आज लास्ट पेपर था, इसलिए खुशी भी थी। ज्यादातर सवाल सीधे नहीं थे। तैयारी होने के चलते सभी प्रश्न हल कर दिए।
-अर्पित शुक्ला, छात्र, इंटरमीडिएट
-
लघु प्रश्न ठीक थे, लेकिन दीर्घ उत्तरीय में घुमावदार सवालों ने परेशानी बढ़ाई। फिर भी अच्छे से उत्तर लिखे हैं।
-नैतिक वर्मा, छात्र, इंटरमीडिएट
-
फिजिक्स का पेपर कठिन था, इसलिए न्यूमेरिकल्स का रिवीजन करके आया, जिससे हल करने में मदद मिली।

-अमन त्रिवेदी, छात्र, इंटरमीडिएट

अर्पित शुक्ला

अर्पित शुक्ला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें