फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों, किसानों, महिलाओं बुजुर्गों को कुछ न कुछ मिला

Wed, 16 Mar 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो /लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
समाजवादी किसान दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आठ ब्लाकों में हुआ समाजवादी किसान दिवस पर कार्यक्रम
विज्ञापन

चुनावी साल से ठीक पहले समाजवादी पार्टी ने समाज के हर तबके को साधने की कोशिश की है। इसी क्र म में जिले के आठ ब्लाकों बिजुआ, ईसानगर, निघासन, मोहम्मदी, मितौली, बांकेगंज, फूलबेहड़ और नकहा में समाजवादी विकास दिवस का आयोजन हुआ। यहां विद्यार्थियों, किसानों, महिलाओं और बुजुर्गों को विभिन्न योजनाओं के तहत कुछ न कुछ दिया गया। 
बिजुआ। ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक विनय तिवारी ने सरकार के चार साल में लागू हुईं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रीतइंदर सिंह, जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र कश्यप, शिवकुमार गिरि, विजय पाठक, नितिन तिवारी, सपा नेता राजा अंसार खां, आलोक मिश्रा, कशमीर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग कुमार मिश्रा, सीडीपीओ नंदलाल यादव, सीएचसी प्रभारी अमितेश द्विवेदी समेत अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक समेत दूसरे नेताओं ने 18 योजनाओं के 255 लाभार्थियों को चेक और उपकरण बांटे।
कस्तूरबा गांधी स्कूल की छात्राओं ने इस मौके पर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया तो लोग तालियां बजाने लगे। 
निघासन। ब्लाक परिसर में हुए समाजवादी विकास दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक केजी पटेल और विशिष्ट अतिथि खेलकूद युवा कल्याण परिषद उपाध्यक्ष आरए उस्मानी ने लैपटॉप, कन्या विद्याधन, समाजवादी पेंशन, कृषक दुर्घटना बीमा आदि के चेक बांटे। 
एसडीएम लव कुमार, बीडीओ तेजवंत सिंह ने सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। यहां एब्लॉन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत के अलावा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एकांकी प्रस्तुत की। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य और चीनी मिल उपाध्यक्ष अमन दीप सिंह, अशोक शर्मा, माजिद अली, सुरेश तलवार, ब्लाक प्रमुख प्रेमपति दिवाकर, चमन राणा, अशोक शर्मा, रामकिशुन शर्मा आदि मौजूद रहे।
बांकेगंज। ब्लाक सभागार में समाजवादी विकास दिवस पर मुख्य अतिथि सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरेश यादव, विशिष्ट अतिथि धनंजय उपाध्याय, ब्लाक प्रमुख ज्ञान देवी, मैलानी नगर पालिका चेयरपर्सन अनीत यादव के साथ ही सपा विधानाभा क्षेत्र अध्यक्ष एम फुरकान अंसारी ने लैपटॉप और विभिन्न योजनाओं के चेक बांटे। संचालन एबीआरसी डॉ यूसुफ अली ने किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार रामदेव निषाद, बीईओ विनोद गौतम, बीडीओ भूषण कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ एके चौरसिया, एडीओ पंचायत गोवर्धन प्रसाद राणा, डॉ यूसुफ अली, अरुण यादव सहित तमाम जनप्रतिनिधि और विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मोहम्मदी। समाजवादी विकास दिवस पर स्थानीय ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लैपटॉप और विभिन्न योजनाओं के चेक  जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने बांटे। युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कार्तिक तिवारी, ब्लाक प्रमुख आशीष रस्तोगी, रामकैलाश यादव, रामपाल यादव, जेडए उस्मानी, कय्यूम खां ने भी विचार रखे।

लैपटॉप पाकर मेधावी बोले
तृप्ति शुक्ला पापा के लिए खरीदेंगी उपहार
गायत्री इंटर कॉलेज की होनहार छात्रा तृप्ति शुक्ला ने कहा कि पापा की प्रेरणा से इंटरमीडिएट में टॉप किया है। कन्या विद्याधन से मिली धनराशि से वह अपने पापा के लिए ऐसा उपहार देना चाहती हैं जो लाइफ टाइम चले।

आगे की पढ़ाई करेंगी वंशिका
कन्या विद्याधन की चेक मिलने के बाद वंशिका मिश्रा ने कहा कि वह इस धनराशि से आगे पढ़ाई करेंगी। वह पापा पर बोझ नहीं बनना चाहती हैं। प्रदेश सरकार ने कन्या विद्याधन योजना चलाकर कन्याओं को आगे बढ़ने का मौका दिया है।

लैपटॉप पाकर खुश हुई आकृति
लैपटॉप पाकर रकेहटी की आकृति अनिल पांडे बेहद खुश हुई। उन्होंने कहा कि इस लेपटॉप से वह पढ़ाई करेंगी तथा गूगल के जरिए जानकारी भी हासिल करेंगी।

प्रदेश सरकार का सराहनीय कदम
कस्बे में रहने वाली अमिता पांडे ने कहा कि लैपटॉप वितरण प्रदेश सरकार का सराहनीय कदम हैं। लैपटॉप को लोगों को मिसयूज न करके पढ़ाई के लिए इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन


विधायक तक पहुंची दिव्यांग प्रेमवती की आवाज
बिजुआ की प्रेमवती 20 साल की है। बचपन से ही दोनो पैरों से अपाहिज है। पूरी जिंदगी जमीन पर घिसटकर एक एक कदम बढ़ाया है। समाजवादी सपनों की आस में ब्लाक के कार्यक्रम स्थल पर पहुंची दिव्यांग प्रेमवती को लोगों ने घिसटकर मंच की तरफ  आते देखा तो हर निगाह बरबस उठ गई। विधायक विनय तिवारी दिव्यांग युवती के पास खुद पहुंचे। उन्होंने उसका फार्म लेकर बीडीओ को दिया। कहा कि प्रेमवती को विकलांग पेंशन के अलावा एक ट्राईसाइकिल और संभव हो तो आवास दिया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें