लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय में अब निर्धारित यूनिफॉर्म के बिना विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। रंगीन कपड़ों में आने वाले छात्र-छात्राओं को कॉलेज के गेट से लौटाया जाएगा। प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
ड्रेस कोड लागू होने के बाद कुछ समय तक छात्र-छात्राएं यूनिफॉर्म में आ रहे थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से इसका पालन नहीं हो रहा था। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों के लिए हल्के बादामी रंग की फुल शर्ट, कोकाकोला रंग की फुल पैंट, सफेद मोजे और काले जूते निर्धारित किए हैं। छात्राओं के लिए छोटे कॉलर का कोकाकोला रंग का कुर्ता, बादामी रंग की सलवार, हल्के बादामी रंग का दुपट्टा, सफेद मोजे और काले जूते या सैंडल तय किए गए हैं।