फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राएं मेहनत कर लक्ष्य प्राप्त करें : लोकेंद्र

विज्ञापन
विधायक और एसडीएम के साथ पुरस्कृत छात्र-छात्राएं।
विज्ञापन
पसगवां। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने भज्जा लाल फूलमती महाविद्यालय जसमड़ी में स्मार्ट फोन का वितरण कर कहा कि युवाओं को देश के इतिहास, संस्कृति, संस्कार परिवार और समाज को जानना चाहिए।
विज्ञापन

एसडीएम पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि स्मार्ट फोन वितरण प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी की दूरदर्शी और अनूठी पहल है। उन्होंने कहा कि युवा मजबूत और शिक्षित बने तभी प्रदेश और देश का विकास होगा। समारोह में 362 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन बांटे गए।
समारोह में श्यामजी सोनी, भाजपा बरबर मंडल अध्यक्ष मुकेश पांडेय, अनुज कुमार सिंह चौहान, दीपक शुक्ला, अखिलेश त्रिवेदी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, रमाकांत द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

158 छात्रों को स्मार्ट फोन मिले
सिकंद्राबाद। कमलापति गुरुप्रसाद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मोबाइल वितरण कार्यक्रम में कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने स्नातक की अंतिम वर्ष की 158 छात्राओं को मोबाइल बांटे। इसके अलावा अमघट में 117, टिकौला में 291, अल्लीपुर में 29 स्मार्ट फोन छात्रों को बांटे गए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय दीक्षित, राजस्व निरीक्षक शैलेश अवस्थी, कॉलेज प्रबंधक व प्रधानाचार्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें