फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल खाने से छात्रा बीमार ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 08 Aug 2015 07:36 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरीपुरवा के उच्च प्राथमिक विद्यालय के मिड-डे मील में परोसे गए चावल खाने से एक बच्ची की हालत खराब हो गई। चावल को देखा गया तो उसमें कीड़े नजर आए। बच्ची के घरवालों और ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रदर्शन और हंगामा किया। मौके पर आए खंड शिक्षाधिकारी ने मुआयना करने के बाद सहायक अध्यापिका को हटा दिया और आगे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरीपुरवा में दोपहर में बने चावल में कीड़े निकल आए, जिसको खाने से एक बालिका सोनकली को उल्टी होने लगी। इस पर उसके परिवार और ग्रामीणों ने स्कूल का घेराव कर गोदाम में रखे चावलों को देखा और उसमें कीडे़ पाए। इतना मिलते ही उन्होंने वहां प्रदर्शन और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एबीएसए भरत वर्मा ने सब देखने के बाद अध्यापिका वंदना देवी को स्कूल से हटा दिया है। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। खंड शिक्षाधिकारी भरत वर्मा ने बताया कि अध्यापिका को स्कूल से हटाकर यूपीएस बिजौरिया भेजा गया है और आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। ग्राम के कोटेदार हरद्वारी ने बताया कि मार्च महीने से कोई भी राशन उससे नहीं लिया गया है। प्रधानाचार्य विपुल कुमार और सहायक अध्यापिका वंदना देवी, अलका व रघुनाथ का कहना है कि यह सब उनको फंसाने के लिए किया जा रहा है। खाद्यान्न रोज के रोज चेक किया जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें