फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल डिजास्टर टीम करेगी पूर्वाभ्यास

Sat, 08 Aug 2015 07:31 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पांस टीम जिले में आकर अलग-अलग जगहों पर पूर्वाभ्यास करेगी। इस बाबत डीएम किंजल सिंह ने जिलास्तरीय अधिकारियों और एसडीएम की बैठक लेकर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को हुई बैठक की अध्यक्षता कर डीएम किंजल सिंह ने जिले में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए की गई तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि फिलहाल बाढ़ की स्थिति नहीं है लेकिन जिले में बाढ़ के इतिहास से सबक लेकर अलर्ट रहने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए गठित नेशनल डिजास्टर रिस्पांस टीम जिले में आ रही है। यह टीम जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मॉक ड्रिल करेगी। बैठक में नेशनल डिजास्टर टीम से विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले पूर्वाभ्यास की तैयारी पर चर्चा की गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों से इसकी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एडीएम एसपी सिंह, सभी एसडीएम और तहसीलदार के अलावा बाढ़ राहत बचाव में लगे अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें