फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों से अवैध वसूली को लेकर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमुपर खीरी। युवराजदत्त महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्रों से हो रही अवैध वसूली को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को प्रदर्शन किया। कॉलेज में प्राचार्य का घेराव करते हुए अवैध वूसली बंद कराने की मांग समेत 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

वाईडी कॉलेज में स्नातक और परास्नातक कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया में सौ रुपये की छात्रों से की जा रही अवैध वसूली को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन कर प्राचार्य डॉ. डीएन मालपानी का घेराव किया। परिषद के अपूर्वम मिश्रा के नेतृत्व में कॉलेज पहुंचे सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर छात्र छात्राओं की समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की। आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि यदि जल्द से जल्द शैक्षिक समस्याओं का निराकरण न किया गया तो परिषद छात्र हित में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी के प्राचार्य और प्रबंध समिति की होगी। प्रदर्शन में संगठन मंत्री अजय प्रताप, शिवांश तिवारी, संकल्प शुक्ला, धैर्य धवन, आशुतोष श्रीवास्तव, हिमालय, आकाश अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख मांगें
1. जिन विषयों के प्रोफेसर नहीं है उन्हें पढ़ाने के लिए प्रोफेसरों की व्यवस्था की जाए,
2. प्रवेश शुल्क के नाम पर हो रही सौ रुपये की वसूली को बंद किया जाए,
3. बिना आईकार्ड के छात्रों का प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए,
4. पुस्तकालय में किताबों का इंतजाम किया जाए,
5. सभी कक्षाओं में पंखों की व्यवस्था हो,
6. छात्राओं के लिए महिला हेल्प नंबर जारी किया जाए,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें