फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवाओं से गिरी धान और गन्ने की फसल

Tue, 13 Sep 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
winds - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झूम के बरसे बदरा, कई जगह जलभराव
विज्ञापन

तेज हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश से जहां धान और गन्ने की फसल गिर गई, वहीं जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो गया। हालांकि इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कई मोहल्लों में जलभराव होने की वजह से लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।  
बांकेगंज। मंगलवार तड़के तीन बजे आसमान में छाई काली घटा के साथ मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के साथ चली तेज हवाओं से किसानों के खेतों में खड़ी लहलहाती धान और गन्ने की फसलें गिर गईं। किसान प्रेम सिंह, तरसेम सिंह, कुलवंत सिंह, शेर सिंह, विपिन शर्मा, अंजू सिंह, अनवर खां ने बताया कि बारिश धान और गन्ने की फसल के लिए वरदान तो साबित हुई है, लेकिन तेज हवाओं से अगैती बुवाई फसलों के लिए नुकसान देह है। बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने से पककर तैयार खड़ी धान की फसल गिर गई, जिससे उत्पादन में गिरावट के चलते उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा। इसके अलावा खेतों में गिरी गन्ने की फसल में चूहे और अन्य कीट धावा बोलकर नुकसान पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

पलियाकलां। स्टेशन रोड, भीरा रोड के साथ ही निचले मोहल्लों में जलभराव हो गया। रामलीला गेट के सामने और रामलीला मैदान पर भी पानी भर गया। स्टेशन रोड पर पानी भरने से लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर भरा पानी घंटों बाद निकल पाया। टेहरा, इंदिरानगर आदि के निचले भागों में पानी भरे होने से भी लोग परेशान हुए। तेज हवाओं से किसानों की धान और गन्ने की फसल गिर गई। 
विज्ञापन

निघासन। क्षेत्र में लगातार हो रही बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गन्ने और धान की फसल तेज आंधी के कारण गिर गई। 
 अमीरनगर। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। वहीं कई ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों के न पहुंचने से रास्तों पर गंदा पानी भर गया। जिससे लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ीं। किसान टीटू खां, इकलाक खां, नीलकंठ सिंह, रेशम सिंह, राजीव शुक्ला का कहना है कि बारिश से गन्ने और धान की फसलों को फायदा हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें