फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 दोपहर तक रही पेट्रोल पंप की हड़ताल  

Thu, 15 Jun 2017 11:17 PM IST
   अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रामीण इलाके में हड़ताल का रहा मिला जुला असर
विज्ञापन

डीजल और पेट्रोल के प्रतिदिन दरों के निर्धारण की नीति के विरोध में बृहस्पतिवार को दोपहर तक पेट्रोल पंपों की हड़ताल रही। इससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर दोपहर बाद हड़ताल समाप्त कर दी। देश व्यापी हड़ताल वापसी का निर्णय रात में ही हो गया था। इसके बावजूद लखीमपुर शहर में यह हड़ताल आधी रात के बाद से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक जारी रही।
हड़ताल के दौरान वाहन चालकों को डीजल और पेट्रोल नहीं मिल पाया। कई लोगों को तेल न मिलने से निजी वाहनों की जगह बसों से सफर करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हुई है। ग्रामीण इलाकों में हड़ताल की जानकारी न होने पर किसान सिंचाई आदि के लिए डीजल लेने जब पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा। 
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। मूल्य निर्धारण को लेकर पेट्रोल पंप पर हड़ताल का यहां मिला-जुला असर रहा। रिलायंस पंप खुला रहने से वहां दिन भर काफी भीड़ लगी रही।       
रोज मूल्य निर्धारण के विरोध में राष्ट्रव्यापी पेट्रोल पंप बंदी का नगर की दर्जन भर पेट्रोल पंपों पर मिला जुला असर रहा। सुबह अधिकांश पंप बंद रहे, जिससे पेट्रोल और डीजल लेने वालों को काफी कठिनाइयां हुईं। पेट्रोल पंप मालिकों को जैसे ही पता लगा कि रिलायंस पंप खुला है तो इसके बाद दोपहर में अधिकांश पंप खोल दिए गए। तब तक रिलायंस पंप पर डीजल और पेट्रोल लेने वालों की लंबी कतारें लग गईं।      
विज्ञापन

पलिया-मझगईं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रतिदिन बदलाव के विरोध में एक दिनी हड़ताल के बाद भी इलाके के लगभग सभी पेट्रोल पंप पूरी तरह से खुले रहे। यहां बंदी का कोई भी असर नहीं दिखाई दिया। एक आध पेट्रोल पंप बंद भी थे तो खुले हुए पंपों पर वाहनों की लाइनें लगी रहीं।      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें