बांकेगंज में हड़ताल के चलते बंद रही स्टेट बैंक। संवाद।
लखीमपुर खीरी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंककर्मी एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल हुए। इसका मुख्य मुद्दा पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था रहा। बैंक कर्मियों की मांग है कि जिस तरह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, नाबार्ड और एलआईसी में सभी शनिवार को अवकाश रहता है, उसी प्रकार देश की सभी बैंकों में भी यह व्यवस्था लागू की जाए।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के परिक्षेत्र के बड़ी संख्या में कार्मिक एलआरपी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर एकत्र हुए। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को न्याय संगत बताया और उन्हें शीघ्र लागू करने की मांग की।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण बिहारी, महामंत्री विवेक कुमार मिश्र तथा एम्प्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मिश्र व महामंत्री दिलीप कुमार ने हड़ताल से संबंधित ज्ञापन क्षेत्रीय प्रबंधक सुमित कौशिक को सौंपा। इस दौरान अतुल कान्त अवस्थी, पुनीत मिश्र, गौरव अवस्थी, मनीष कुमार, सौरभ रस्तोगी, अंकुर मिश्र, मो. दानिश, अनूप मौर्य, सचिन मौर्य, अतुल, प्रकाश, हिमांशु गुप्ता, अभिनव गुप्ता, शोभित पांडेय, सौरभ, धीरज वर्मा, निहाल गुप्ता, सुरेंद्र जायसवाल समेत बड़ी संख्या में बैंक कर्मी मौजूद रहे।
बांकेगंज में हड़ताल के चलते बंद रही स्टेट बैंक। संवाद।