फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घायलों की जान बचाने में एंबुलेंस कर्मी सम्मानित

Tue, 27 Jan 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लखनऊ में सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान एंबुलेंस कर्मी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। 108 के ईएमटी रविंद्र कुमार, पायलट परविंदर को उत्कृष्ट कार्य पर ग्रीन हेल्थ सर्विसेज (102/108) के प्रेसिडेंट टीवीएसके रेड्डी लखनऊ मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। दोनों कर्मचारियों ने दिसंबर में मैगलगंज हाईवे पर एक मार्ग दुर्घटना में उत्कृष्ट प्री हॉस्पिटल केयर से एक परिवार के घायल सदस्यों की जान बचाई थी।
विज्ञापन

इस दुर्घटना में 108 की एंबुलेंस त्वरित रिस्पांस से दुर्घटना स्थल पर पहुंची। ईएमटी ने घायलों को आवश्यक और समय से प्री हॉस्पिटल केयर देते हुए निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सम्मानित कर्मचारी इससे पहले भी बहुत बार घायलों की जान बचा चुके हैं। लखीमपुर के 102/108 के कर्मचारियों के लिए गर्व की बात है कि उनके बीच से किसी को लखनऊ मुख्यालय में बुलाकर सम्मानित किया गया। इस श्रेणी में सिर्फ पूरे प्रदेश भर में दो एंबुलेंस का ही चयन हुआ था, जिसमें एक अपने जिले का है। इस उपलब्धि पर 102/ 108 के कार्यक्रम प्रबंधक कैलाश बिष्ट ने ईएमई अली अब्बास, विदित कुमार दुबे ने चयनित कर्मचारियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें