फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यूपी से छुट्टा पशुओं की पश्चिम बंगाल में तस्करी, डीसीएम को पुलिस ने पकड़ा, एक तस्कर गिरफ्तार

Sat, 07 Dec 2024 12:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के खमरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशुओं से भरी डीसीएम को पकड़ा है। इसमें 22 छुट्टा पशु लदे थे। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। चालक समेत दो फरार हो गए। 
विज्ञापन
डीसीएम में लदे छुट्टा पशु - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव से छुट्टा पशुओं को डीसीएम में भरकर पश्चिम बंगाल ले जा रहे तस्करों की सूचना गोरक्षकों ने खमरिया पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दरिगापुर गांव में डीसीएम को पकड़ लिया। इस दौरान दो तस्कर फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन

 
ईसानगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव से छुट्टा 22 पशुओं को पंजाब के नंबर पीबी 0 5 ए एन 7053 की डीसीएम में लादकर ले जाने की सूचना गोरक्षक रिंकू पांडेय व शिवम पांडेय ने खमरिया प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय और ईसानगर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार गंगवार को दी। सूचना पर खमरिया थाना पुलिस ने घेराबंदी की और दरिगापुर चौराहे के पास डीसीएम को पुलिस टीम ने पकड़ लिया। 

पूरा परिवार खत्म: पहले पिता फिर दो बेटों ने दी जान, सुसाइड नोट में महिला सिपाही पर लगाए ये आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधेरे का फायदा उठा डीसीएम चालक सहित दो तस्कर फरार हो गए, जबकि पुलिस ने गोतस्कर नूर इस्लाम निवासी उत्तरी नीनाजपुर पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि गोरक्षकों की सूचना पर पशुओं से भरी डीसीएम पकड़ी है। एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है। जबकि चालक सहित दो अन्य साथी फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें