फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय शरदकालीन सारस की गणना शुरू

Mon, 14 Dec 2015 05:10 PM IST
बांकेगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण खीरी वन प्रभाग में दो दिवसीय शरदकालीन सारस गणना कार्य सोमवार से शुरू हुआ। सारस गणना कार्य के पहले दिन डिवीजन के मैलानी और गोला रेंजों में वनकर्मियों को दलदली जमीनों और तालाबों के आस-पास क्रमश: सात और नौ सारस दिखलाई पड़े।
विज्ञापन

 गोला रेंजर उमेश चंद्र राय ने बताया कि शरदकालीन सारस गणना के तहत गोला रेंज के पूर्वी, पश्चिमी और सिकंदरपुर बीट में वनकर्मियों की टीम गठित कर सारसों की गणना कराई गई। इसमें पहले दिन संबधित बीटों में गणना कार्य में लगे वनकर्मियों को दलदली जमीनों और जंगल के किनारे स्थित तालाबों पर सात सारस दिखलाई पड़े। उधर रेंजर मैलानी डीएस यादव ने बताया कि इसी क्रम में रेंज की महुरैना बीट में हुई गणना में वनकर्मियों की टीम को नगरिया तालाब के आस-पास और खेतों में नौ सारस दिखलाई पड़े। उन्होंने बताया कि पहले दिन हुई सारस गणना की सूचना मुख्यालय भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें