फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में भी युवाओं और महिलाओं का दबदबा

Mon, 14 Dec 2015 05:07 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों की सरकार में यहां भी युवाओं और महिलाओं का दबदबा रहा है। हालांकि जिला पंचायत के मुकाबले ग्राम पंचायतों में जीतने वाले युवाओं की संख्या कम रही है। लखीमपुर, नकहा और मितौली तीन ब्लाकों के परिणामों पर नजर डालने पर यह बात सामने आई कि करीब आधी पंचायतों पर 40 साल से कम आयु के प्रधान बने हैं। प्रधानी में महिलाओं ने अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है। महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों पर तो महिलाओं का कब्जा रहा ही है, अन्य सीटों पर भी महिलाओं ने अपनी जीत का परचम लहराया है।
विज्ञापन

जिले की 15 ब्लाकों की 1167 ग्राम पंचायतों में से करीब 50 फीसदी से अधिक पंचायतों पर युवाओं का कब्जा रहा है। लखीमपुर ब्लाक की 109 सीटों पर जीतने वाले प्रधानों में युवाओं की संख्या अपेक्षाकृत कम है। यहां 40 साल से कम आयु के सिर्फ 48 उम्मीदवार ही जीत सके हैं। 61 उम्मदीवार 40 वर्ष से अधिक आयु के हैं। मितौली ब्लाक में 40 साल तक की उम्र के 46 और उससे अधिक आयु के 45 उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। नकहा में युवाओं और प्रौढ़ों के जीतने वाले लोगों की संख्या में मामूली अंतर है। यहां 37 नवनिर्वाचित प्रधानों की उम्र 40 साल तक और उससे अधिक आयु के प्रधानों की संख्या 36 है।
जिले के दूसरे ब्लाकों की ग्राम पंचायतों में भी कमोवेश यही स्थिति है। निघासन, ईसानगर, बेहजम, बांकेगंज और पलिया में भी युवाओं का बोलबोला रहा है। लखीमपुर ब्लाक की मरखापुर ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान चंदन सिंह सबसे कम उम्र के हैं। उनकी उम्र महज 21 साल है। इसी ब्लाक के सौंठन के मुस्तफा हुसैन सबसे उम्रदराज 62 साल के हैं। नकहा ब्लाक में सबसे कम उम्र की प्रधान आरती देवी हैं। इनकी उम्र 24 साल है। जबकि सबसे उम्रदराज पटना ग्राम पंचायत की प्रधान नेताइन बनी हैं, उनकी उम्र 77 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें