गोला में मंदिर की खुदाई में निकली मूर्ति
- फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी के प्राचीन शिव मंदिर के निकट निर्माणाधीन श्रीराम दरबार मंदिर की नींव खुदाई के दौरान एक खंडित प्रतिमा मिली है, जो मंदिर के द्वारपाल की प्रतीत हो रही है।
मंदिर निर्माण कार्य में लगे मिस्त्री, मजदूरों ने बताया कि पांच अगस्त को मंदिर के होने वाले भूमि पूजन के लिए चार अगस्त को पिलर बनाने के लिए तीन गड्ढों की खुदाई कराई गई, जिसमें खंडित प्रतिमा निकली। किंतु खुदाई करने वाले मजदूरों ने उस पर ध्यान नहीं दिया। शनिवार जब पिलर बनाने के लिए मिट्टी हटाई गई तो लगभग एक फुट की खंडित प्रतिमा मिली, जिसे मां संतोषी मंदिर में रखवा दिया गया है। सिर पर टोपी लगाए प्रतिमा के हाथ में गोल मुड़ा हुआ दंड है, जिससे प्रतिमा मंदिर के बाहर खड़े किए जाने वाले द्वारपाल की प्रतीत होती है। संवाद